छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन चुकी है और आदिवासी नेता विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली है। सीएम साय शपथ लेने के बाद से ही लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं और इसके साथ ही प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट भी तेज हो गई थी। इसी कड़ी में सीएम साय के गृहग्राम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, सीएम साय के गृह ग्राम कांसाबेल की बीएमओ संध्या रानी को उनके पद से हटा दिया गया है। संध्या रानी की जगह सिलबेस्टर तिर्की को बीएमओ का प्रभार दिया गया है। इतना ही नहीं फरसाबहार खाद्य अधिकारी अलाउद्दीन खान को भी उनके पद से हटाया गया है। अलाउद्दीन खान की जगह हेमप्रकाश भारद्वाज को खाद्य अधिकारी का पद दिया गया है। जिला कलेक्टर रवि मित्तल ने दोनों अधिकारियों को पद से हटाने का आदेश जारी किया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version