रायपुर। राजधानी के लाभांडी क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमे एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। गोली चलने से इलाके में हड़कंप मचा गया। घटना की जानकरी मिलने के बाद एसएसपी, अधिकारियों के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। युवक के कब्जे से देशी पिस्टल, 2 जिन्दा और एक खाली कारतूस जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक ने व्यापारी को गोली मारी है। व्यापारी के हाथ में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, सिटी एएसपी लखन पटले सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचे। यह मामला तेलीबंधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा क्षेत्र में लाभांडी में आज लगभग 11:30 बजे गोली चलने की घटना हुई है। आरोपी अमन शर्मा जो कि सुंदरगढ़ उड़ीसा से आया है, उसने रायपुर निवासी संदीप कुमार (नल व्यापारी) के ऊपर गोली चला दी। जिससे व्यापारी घायल हो गया है,उसे इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को देशी पिस्टल के साथ पकड़ लिया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
