रायपुर । गांजा तस्करी के लिए तस्कर नए-नए तरीके ईजाद करते रहते हैं, कभी सब्जी के ट्रक में तो कभी धान के। लेकिन एक तस्कर ने तो हद ही कर दी, मरीजों को ले जाने वाली एम्बुलेंस में उसे गांजा तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। वहीं उसके 3 साथी फरार हो गए। मामला आमानाका थाना का है। दरअसल 20 दिसंबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की डूमर तालाब चाणक्य स्कूल टर्निग के पास एक एम्बुलेस खडी है, जिसमे ड्राइवर सहित चार व्यक्ति है। उसमें गांजा है। सूचना पर पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की और एम्बुलेंस के पास पहुंचे। पुलिस को देखकर तीन लोग भाग गए और ड्राइवर को मौके पर पकड़ा गया। इवर से पूछताछ करने पर अपना नाम सूरज खुंटे पिता कृष्णलाल खुंटे उम्र 22 साल साकिन ग्राम डोंगियाभाठा थाना भटगांव जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया। अपने भागे हुए साथी का नाम गोलू चन्द्रा तथा अन्य दो का नाम मालूम नही होना बताया। वाहन को चेक करने पर उसमे 72 पैकेट ब्राऊन कलर के रेपर से सील पैक गांजा बरामद हुआ। गांजा के संबंध में पूछने पर गांजा को ओडिशा से लाना तथा बलौदाबाजार से अन्य राज्य अपने फरार साथी गोलू चन्द्रा निवासी ग्राम सलौनी कला थाना भटगांव जिला सारंगढ़ के साथ मिलकर ले जाना बताया। मौके पर आरोपी चालक के कब्जे से एक एम्बुलेस कमांक सीजी-04/ एच.डी.- 8385 में 72 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 364. 300 किलो ग्राम जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध कमांक 00/2023 धारा 20 (ख) एन. डी.पी.एस. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया, मौके से फरार आरोपियो के संबंध में तस्दीकी किया जाता है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version