आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने शादी के बाद एक दुल्हन को जेल भेज दिया है। दरअसल, शादी के बाद दुल्हन सुहागरात के दूसरे दिन फरार हो गई। बताया जा रहा है कि नगला रामबल निवासी अनिल कुमार की 18 दिसंबर को मंदिर में शादी हुई थी। जिसके बाद युवक ने दुल्हन को अपने धर लाया। दुल्हन ने शादी के दूसरे दिन ही बिमारी का नाटक की और दवाई लेने के बहाने अपने पति के साथ दवाई लेने गई। लेकिन अचानक ही वो वहां से फरार हो गई। जानकारी के अनुसार मामला, आगरा के नगला रामबल का है। बताया जा रहा है कि एक बिचौलिया ने 70 हजार रुपये में युवक की शादी कराई थी। इसके लिए बिचौलिया ने एक लड़की दिखाई। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को पसंद किया। बिचौलिया ने बताया कि लड़की गरीब परिवार से है और दोनों का खर्चा लड़के वालों को उठाना पड़ेगा। उनकी बात से लड़का मान गया। जिसके बाद 70 हजार रुपये दे दिए। 18 दिसंबर को अनिल मंदिर में शादी करके दुल्हन को अपने घर ले आया। सुहागरात के अगले दिन दुल्हन ने बीमारी का बहाना किया और अपने पति के साथ वो दवाई लेने के लिए घर से बाहर गई। लेकिन इसी बीच अचानक वो गायब हो गई। लेकिन वो पुलिस से बच नहीं पाई और पुलिस ने सूचना के बाद उसे ढूंड लिया और गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दुल्हन ने बताया कि वह मूलत: कटघर, मुरादाबाद की निवासी है। पुलिस नहीं पकड़ती तो वह भाग ही जाती। उसे अनिल से कोई मतलब नहीं। शादी तो उसने रुपये के लिए की थी। 70 हजार में उसका भी हिस्सा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा लिखा था। पुलिस ने बुधवार को दुल्हन को कोर्ट में पेश किया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version