रायपुर। विधानसभा चुनाव 2023 में भारी बहुमत से जीत के बाद भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। पार्टी ने इस बार बस्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक किरण देव को प्रदेश की कमान सौंपी है। बता दें कि किरण देव युवा नेता के रूप में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े। इसके बाद वे विभिन्न पदों पर भी अपना दायित्व निभा चुके हैं। किरण बीते करीब 3 दशकों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। ज्ञात हो कि इससे पहले डिप्टी सीएम अरुण साव प्रदेश भाजपा की कमान संभाल रहे थे। शुरूआती दौर में जहां उन्होंने युवा नेता के रूप में खुद को स्थापित किया और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाला। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष के रूप में भी वे काम कर चुके हैं। बस्तर जिलाध्यक्ष बनने के बाद वे प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्री भी बनाए गए। इसी बीच साल 2009 में जगदलपुर नगर निगम के महापौर के रूप में निर्वाचित हुए, जहां उन्होंने 2014 तक अपना कार्यकाल पूरा किया। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देने से पहले वे भाजपा के बिलासपुर संभाग के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version