मुंबई। सुंशात सिंह राजपूत केस में ड्रग मामले की एंट्री होने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड में मौजूद ड्रग के सौदागरों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। एनसीबी ने बॉलीवुड में ड्रग का धंधा करने वाले नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इनका सुशांत-रिया केस से कोई लेना देना नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक ये लोग फिल्म इंडस्ट्री में उभरते कलाकारों को ड्रग की सप्लाई करते थे।

जांच एजेंसियों के मुताबिक ये लोग गांजा, समेत कई दूसरी प्रतिबंधित चीजें कलाकारों को सप्लाई करते थे और उन्हें नशे की दुनिया में खींचते थे। रिपोर्ट के मुताबिक नशे के सामान का सौदागार दूसरे देशों से इन ड्रग्स को भारत मंगाता था. ये ड्रग्स कूरियर या इंटरनेशनल पोस्ट के जरिए भारत के बाजार में आते थे। नारकोटिक्स ब्यूरो ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, वे युवा लड़के हैं, उनकी उम्र 20 के आस पास है। इसमें से एक युवक नशे का आदी होने की वजह से इस ड्रग कार्टेल का सदस्य बन गया। नशे का सामान खरीदने के लिए वो इस गिरोह की सप्लाई चेन में घुस गया. दूसरा गिरफ्तार शख्स ड्रग्स का तस्कर है और अलग अलग तरह के नशे के सामान का कारोबार करता है। इनकी नजर में बॉलीवुड के नये कलाकार होते हैं। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version