वन विभाग के बिलासा ताल उद्यान में लोग अब सुबह की सैर कर सकेंगे। वन विभाग लोगों के लिए इसे सुबह 6:30 बजे से खोलने का निर्णय लिया है। सैर के साथ लोग व्यायाम भी कर सकते हैं। यहां पहले से ही रेत, मुरुम, कांक्रीट और पत्थर के पाथ-वे हैं। योग के लिए अलग से घास भी है। कोनी मार्ग पर स्थित इस उद्यान में हरियाली के साथ तालाब भी है। इसके कारण यह बेहद सुंदर नजर आता है। इतना बड़ा उद्यान होने के बाद भी लोग सुबह यहां न तो सैर कर पाते थे और ना ही व्यायाम। यह भी कानन पेंडारी चिड़ियाघर की तरह सुबह नौ बजे के बाद खुलता और शाम को बंद हो जाता है। इसके खुलने से विभाग को जिस तरह फायदा होना चाहिए, इसका अभाव शुरूआत से महसूस किया जा रहा है। लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता और राजस्व बढ़ाने के लिए वन विभाग ने नए- नए उपाय अपनाना शुरू कर दिया है। इसके तहत घुड़सवारी व नौका विहार की शुरूआत की जा रही है। नई सुविधाओं में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। विभाग ने इसे सुबह 6:30 बजे सैर के लिए खोलने का निर्णय लिया है। बता दें कि शहर में केवल एक विवेकानंद उद्यान है। यहां भी इतनी अधिक भीड़ रहती है कि लोग न ठीक से सैर कर पाते हैं और न व्यायाम। बिलासा ताल का क्षेत्र विवेकानंद उद्यान से बड़ा है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि आसपास के रहवासियों के लिए शहर से भी बड़ी संख्या में सैर करने के लिए पहुंचेंगे। इस क्षेत्र के रहवासियों की मांग भी रही है कि इसे सुबह सैर के लिए खोला जाए। विभाग तक मांग तो पहुंची। लेकिन, इसे लेकर विभाग ने ठोस निर्णय नहीं लिया। अब जाकर यह आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसलिए इसे सुबह ढाई घंटे के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है।

एक महीने का 200 रूपए होगा शुल्क

एक जनवरी से प्रारंभ होने वाली इस नई सुविधा के लिए वन विभाग ने शुल्क का निर्धारण भी कर दिया है। इसके तहत उन्हें महीने भर प्रवेश के लिए 200 रूपए शुल्क जमा करना पड़ेगा। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश कार्ड जारी किया जाएगा। विभाग का मानना है कि यह बेहद कम शुल्क है और हर वर्ग इतनी राशि वहन कर सकता है। वैसे भी मेंटेनेंस के राशि की आवश्यकता पड़ती है। लोगों से आने वाले इस राजस्व का उपयोग बिलासा ताल में सुविधाएं विस्तार करने के लिए किया जाएगा।

बर्थ डे व किटी पार्टी के लिए भी देंगे किराए पर

नए साल से वन विभाग एक और सौगात देने जा रहा है। इसके तहत कोई बर्थ डे या किटी पार्टी यहां आयोजित करना चाहता है, तो उन्हें भी एक शुल्क लेकर अनुमति दी जाएगी।

हालांकि अभी शुल्क का निर्धारण नहीं हुआ है। इसको लेकर उच्चाधिकारियों से चर्चा की जा रही है। जल्द ही किराया निर्धारित कर दिया जाएगा। खानपान को लेकर भी दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि विभाग यहां कैफेटिरिया को चालू कर रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसका संचालन विभाग खुद करेगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version