बेमेतरा । राज्य में भाजपा की सरकार बनने के नगरीय निकायों में सत्ता की लड़ाई शुरू हो गई है। मंगलवार को सराईपाली नगरपालिका के अध्यक्ष अमृत लाल को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी, तो वही बुधवार को बेमेतरा जिले के नवागढ़ नगर पंचायत में हुए अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग से कांग्रेस के अध्यक्ष की कुर्सी जाती रही। कुछ दिन पहले ही पार्षदों ने कलेक्टर से मिलकर अध्यक्ष तिलक घोष के खिलाफ अपना अविश्वास व्यक्त किया था जिसके बाद यहाँ प्रस्ताव पर वोटिंग कराई गई थी। बताया जा रहा है कि यहाँ अविश्वास प्रस्ताव पर हुए वोटिंग में अध्यक्ष के पक्ष में महज 2 मत ही पड़े जबकि 12 मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में रहे। इस तरह अब नगरपंचायत में अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version