Saturday, December 13

छत्तीसगढ़ कलार समाज रायपुर द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 25 दिसम्बर 2023 को कलार समाज भवन परिसर मोतीनगर बोरियाखुर्द में किया गया जिसमें 10.00 बजे सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान का पूजा आरती कर सम्बंध नामक पत्रिका का विमोचन किया गया। 1बजे बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति किया गया।साथ ही स्नेह भोज दोपहर 1.30 को युवक -युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन जिला महामंत्री श्री कुँवर विजय सिन्हा जी एवं श्रीमती चुन्नी सिन्हा एवं महिला मंच श्रीमती विद्या सिन्हा व श्रीमती लता दिवान सिन्हा द्वारा किया गया। साथ ही 25 दिसम्बर को मुख्यतिथि के रूप में युवराज सिन्हा कलार समाज प्रांताध्यक्ष, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. बिसम्भर सिन्हा,संयोजक भूषण सिन्हा, संरक्षक महिला मंच श्रीमती किरण सिन्हा,प्रांताध्यक्ष महिला मंच श्रीमती प्रमिला सिन्हा, जिला अध्यक्ष रायपुर राजेन्द्र सिन्हा, जिला महामंत्री कुँवर विजय सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष खुशवंत सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष पन्ना लाल सिन्हा,जिला संगठन मंत्री मेवा लाल सिन्हा, जिला युवा जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र सिन्हा, जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रिका प्रसाद सिन्हा का सत्कार समारोह कलार समाज रायपुर दक्षिण मंडल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलेश्वर श्री कृपा राम सिन्हा जी,ओमप्रकाश डड़सेना मंडलेश्वर,डॉ.पुरषोत्तम सिन्हा जी,श्री पूना राम सिन्हा जी, द्वारा किया गया। जिसमें प्रदेश भर के युवक युवती और स्वजातीय बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कलार समाज के प्रांताध्यक्ष युवराज सिन्हा, प्रांतकोषाध्य डॉ. बिसम्भर सिन्हा, संरक्षक महिला मंच श्रीमती किरण सिन्हा,श्रीमती प्रमिला सिन्हा एवं पदाधिकारी गण उपस्थित हुए, व रायपुर मण्डलेश्वर गण के साथ संबंध नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया।बाहर से आए हुए युवक युवतियों के परिचय के लिए लगभग 120 युवक युवतियों को परिचय देने का मंच में स्थान दिया गया। मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद समाज मे आये हुए पदाधिकारी को भी सम्बोधन के लिए मंच व्यवस्था थी। इसके अलावा जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिन्हा जी के द्वारा बोरिया स्थित जमीन जिसे समाज ने 09 वर्षो से आरक्षित बाउंड्रीवाल किया गया है को समाज के नाम करने पर समाज पर जोर डाला और कहा की एक समाज के लिए चार सामुदायिक भवन व छात्रावास है दूसरी ओर हमारे समाज के प्रति उदासीनता अच्छी बात नहीं है और आये हुए तीनो मुख्यातिथि युवराज सिन्हा, डॉ.बिसम्भर सिन्हा, श्रीमती प्रमिला सिन्हा को अवगत कराया गया। इस आरक्षित भूमि पर कार्य अतिशीघ्र करने का निवेदन किया जिसे आये हुए पदाधिकारी नेताओं ने मिला कर कार्य करने का आश्वाशन दिया। अंत में सभी पदाधिकारियों को समाज का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी सयोजक भूषण सिन्हा,विकाश चन्द्र सिन्हा मंडलेश्वर कृपा राम सिन्हा सचिव प्रेमप्रकाश गजेन्द्र कोषाध्यक्ष डोमार सिन्हा प्रेमनाथ सिन्हा कुंवर विजय सिन्हा कौशल सिन्हा साथ ही वार्ड प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
Exit mobile version