Saturday, December 13

छत्‍तीसगढ़ में पूर्व से आने वाली गर्म हवाओं के प्रभाव से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिन न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन शुक्रवार से ठंड में बढ़ोतरी शुरू होगी। बुधवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम रुख ऐसा ही रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। बुधवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियसज्यादा रहा। इसके साथ ही दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जबरदस्त ठंड से होगा नए साल का स्वागत

मौसम विज्ञानियों के अनुसार नए साल के पहले ही शुक्रवार के बाद से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी, इसके चलते ठंड में भी बढ़ोतरी होगी।

बताया जा रहा है कि जनवरी पहले सप्ताह में तो ठंड और ज्यादा रहने की संभावना है। इस वर्ष ठंड ज्यादा रहने के कारण गर्म कपड़ों की बिक्री भी काफी अच्छी है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में ठंड ज्यादा है।

कोहरे ने रोका विमानों का रास्ता, आठ फ्लाइटें रही घंटों विलंब और एक रद

कोहरे का असर अब हवाई यातायात में पड़ने लगा है। बुधवार को दिल्ली, मुंबई, हैदराबादार, कोलकाता आदि क्षेत्रों की फ्लाइटें घंटों विलंब रही,इसके साथ ही शाम की मुंबई फ्लाइट रद रही। विमानन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8.45 बजे आने वाली मुंबई फ्लाइट घंटे भर विलंब होकर सुबह 9.45 बजे रायपुर विमानतल पहुंची।

इसी प्रकार सुबह 8.10 बजे की कोलकाता फ्लाइट 9.45 बजे, सुबह 9 बजे वाली दिल्ली फ्लाइट 10.30 बजे रायपुर विमानतल पहुंची। दोपहर 1.40 बजे आने वाली दिल्ली फ्लाइट शाम चार बजे और 10.40 बजे आने वाली हैदराबाद फ्लाइट दोपहर 12 बजे रायपुर विमानतल पहुंची।

दोपहर 2.55 बजे आने वाली दिल्ली फ्लाइट शाम 4.30 बजे रायपुर विमानतल पहुंची। इसके साथ ही शाम पांच बजे मुंबई से आने वाली फ्लाइट रद कर दी गई। इन दिनों कोहरे के चलते उड़ानों के लेटलतीफी का सिलसिला शुरू हो गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
Exit mobile version