चेन्नई। अभिनेता-राजनेता और डीएमडीके प्रमुख कैप्टन विजयकांत का निधन हो गया है। पार्टी के अनुसार, उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था और सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। मंगलवार को डीएमडीके ने कहा कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी ने कहा था कि विजयकांत स्वस्थ हैं और परीक्षण के बाद घर लौट आएंगे। हालाँकि, आज पार्टी ने कहा कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं क्योंकि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
जिस अस्पताल में विजयकांत भर्ती थे उसने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया, ‘निमोनिया के कारण भर्ती होने के बाद कैप्टन विजयकांत वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. मेडिकल स्टाफ के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया।Ó
नहीं रहे ये मशहूर एक्टर…इस पार्टी के भी थे चीफ… कोविड पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती
Previous Articleमुख्यमंत्री ने ग्राम बनोरा के आश्रम पहुंचकर बाबा प्रियदर्शी राम जी का किया दर्शन, बाबा जी का लिया आशीर्वाद
Next Article निर्माणाधीन शादी भवन की छत गिरने से 3 की मौत…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
