महराजगंज। उत्तरप्रदेश के महराजगंज जिले में निर्माणाधीन मैरिज हॉल की छत ढह गई। इससे मलबे में दबकर 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग घायल हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। जिलाधिकारी का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है. मामले की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लिया है। करीब आठ लोगों को रेस्क्यू कर मलबे से निकाला गया है। एसडीआरएफ सहित कई थानों की फोर्स रेस्क्यू में जुटी रही. तीन जेसीबी, गैस कटर एवं अन्य मशीनों से रेस्क्यू किया गया।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

