छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक दंपति और उनकी 14 वर्षीय बेटी के शव घर पर फंदे से लटके हुए बरामद किये हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस को आशंका है कि तीनों ने आत्महत्या की होगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने लखनलाल सेन (48), उनकी पत्नी रानू सेन (42) और बेटी पायल के शव बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि तीनों के शव टिकरापारा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसयूपी कॉलोनी में उनके घर के एक कमरे में पंखे के सहारे लटके हुए पाये गये।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : राजधानी में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी और बेटी का शव
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
