नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में आज (शुक्रवार) सुबह भी घना कोहरा देखा जा रहा है। इन राज्यों में कई इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम है। इसकी वजह से वाहनों की रफ्तार थम सी गई है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक सुबह और रात के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और चंडीगढ़ के लिए बहुत घने कोहरे की चेतवानी भी जारी की है। इस दौरान 50-200 मीटर दृश्यता रहने की संभावना है। दिल्ली में अगले पांच दिनों तक घने कोहरे से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी में अगले 24 घंटे कड़ाके की ठंड (कोल्ड डे) पड़ेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और झारखंड के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
4 राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट…यहां बारिश और बर्फबारी की चेतावनी…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

