इंदौर। चंदन नगर में काम करने के दौरान साइलेंट अटैक आने से 28 के पेंटर की मौके पर ही मौत हो गई। पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार, पेंटर आशीष सिंह (28) दस्तूर गार्डन के पास पुताई का काम कर रहा था। इसी बीच अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और वह पीठ के बल गिर पड़ा. पास में ही पुताई कर रहे दूसरे साथी आशीष को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. फिर वहां से महाराजा यशवंतराव अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, उससे पहले ही पेंटर ने दम तोड़ दिया।
28 साल के पेंटर की मौत… पुताई करते-करते हुआ था सीने में दर्द… हाथ-पैर भी अकड़े…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

