रायपुर। शहर में अवैध निर्माण, अवैध रूप से संचालित दुकानों व सड़क पर यातायात बाधित करने वाले ठेलों, गुमटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार को निगम जोन 1 की टीम ने खमतराई से भनपुरी चौक तक, गुढियारी मार्ग से गोड़वाना अंडर ब्रिज तक, गोडवाना केनाल रोड से रिंग रोड तक और भनपुरी बाजार क्षेत्र में कब्जा मुक्त करवाया। वहीं, जोन-2 में नहर पारा चौक से रेलवे स्टेशन, फाफाडीह चौक एवं राठौर चौक, केनाल लिंक चौक, पंडरी मेन रोड से श्याम प्लाजा तक अवैध कब्जा हटाया गया।
जोन-4 में डीकेएस हास्पिटल के पास एवं मारवाड़ी श्मशानघाट के पास अभियान चलाकर 502 वर्गफीट कब्जा मुक्त करवाया। जोन 5 में आरडी तिवारी स्कूल के पास एवं चंगोराभाठा मार्केट में कबाडी दुकान तोडी गई। जोन 6 में चांदनी चौक से भाठागांव चौक तक व संतोषी नगर चौक से मानसपुरम तक रोड में लगे ठेले जप्त किये गये। जोन 7 में मोती नगर कोटा स्टेडियम दिशा कॉलेज के सामने एवं समता कॉलोनी मार्ग चिंताहरण हनुमान मंदिर के पास अभियान चलाकर 3 ठेले जप्त किए। जोन 9 में आनंद विहार में अभियान चलाकर 3000 वर्गफीट अवैध कब्जा मुक्त करवाया। जोन 10 में अमलीडीह मुख्य मार्ग में शासकीय भूमि पर किये गये 1000 वर्गफीट के अवैध कब्जे को हटाया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version