क्रिकेट स्टेडियम में अगर आप कभी मैच देखने गए हों तो आप भी सोचते होंगे कि एक बार कैमरे का फोकस आप भी आ जाए और आप टीवी स्क्रीन पर दिखने लगे। ऐसा ही कुछ एक कपल के साथ हुआ लेकिन कपल बिल्कुल भी नहीं चाहता था कि वह ऐसे वक्त में टीवी और स्क्रीन पर आ जाएं। लेकिन कैमरामैन को अब कौन रोक सकता है। कपल का वह स्पेशल मोमेंट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मैच देखने आया था कपल
हुआ ये था कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा था। पाकिस्तान की टीम बैटिंग कर रही थी इसी दौरान कैमरामैन का ध्यान स्टैंड में मैच देख रहे एक कपल पर पड़ा, कैमरामैन को शरारत सुझी और उसने कैमरे का फोकस कपल की तरफ कर दिया। इसके बाद कपल चारो तरफ टीवी और स्क्रीन पर दिखने लगे। उस वक्त लड़का अपनी गोद में टीशर्ट लेकर बैठा था जबकि लड़की उस पर झुकी थी। जब उन्होंने खुद को स्क्रीन पर देखा तो वे शर्म से लाल हो गए।
स्क्रीन पर खुद को देख सरप्राइज हो गया कपल


स्क्रीन पर खुद को देखते ही लड़का तुरंत अपना चेहरा टीशर्ट में छुपा लिया और लड़की अपने बॉयफ्रेंड की गोद से उछलकर बैठ गई और इधर-उधर देखने लगी। जब इस नजारे पर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की नजर पड़ी तो उन्होंने जमकर शोर मचाया। बाद में लड़का अपना चेहरा ढ़के हुए स्टैंड्स में नीचे की तरफ जाने लगा। उस समय पाकिस्तान की पहली पारी चल रही थी और वह ऑस्ट्रेलियाई टीम से 302 रनों से पीछे थी। घटना के दौरान मिचेल स्टार्क बॉलिंग कर रहे थे और उनके सामने अब्दुल्ला शफीक स्ट्राइक पर थे। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version