उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में फिल्मी स्टाइल में गांव वालों को लूट की धमकी दी गई है। अज्ञात शख्स द्वारा पोस्टर लगाकर ऐलान किया गया है कि 10 दिन के अंदर गांव में डाका डालेंगे। तुम लोग रोक सको तो रोक लो। ये पोस्टर पुलिस थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर लगा है. जिसको लेकर अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। मामला रुधौली थाना क्षेत्र के बिशुनपुरवा गांव का है, जहां पेड़ पर अज्ञात लोगों द्वारा एक पोस्टर चस्पा किया गया है । इसमें फिल्मी स्टाइल में पुलिस और ग्रामीणों को चैलेंज देते हुए लिखा है- आने वाले 10 दिनों के अंदर हम अपने गैंग के साथ बहुत भयानक डाका डालेंगे. तुम सब कितनी रात जगोगे. कुछ चुनिंदा घरों में भयानक लूटपाट की जाएगी। तुम सबके अंदर जितनी ताकत है लगा लो, लेकिन हम तुम्हारे गांव को लूट कर ही रहेंगे।

