एक शादीशुदा मर्द दुनिया में किसी से भी पंगा ले सकता है लेकिन अपनी पत्नी से वह पंगा लेने की भूल कभी नहीं करेगा। पत्नी को हमेशा पता होता है कि वह अपने पति को कैसे घुटनों पर ला सकती है। ऐसी ही एक पत्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इसे अपने यार-दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं।
नाराज पत्नी ने पति को कुछ ऐसे सिखाया सबक
वीडियो में एक नराज पत्नी अपने पति के फोन का चार्जर अपने बालों में छुपाते हुए नजर आ रही है। साथ ही वह दांत पीसते हुए बोल रही है कि आज सुबह उसके पति उससे झगड़ा कर लिए और सुबह से ही बस उसे सुनाए जा रहे थे। पत्नी ने जब कहा कि बस करो अब मुझे तुम्हारी नहीं सुननी। इस पर पति ने कहा कि तुम हमारा क्या बिगाड़ लोगी? फिर पत्नी ने कहा कि अब हमने कर दिया पिछले 4 घंटे से पति देव चार्जर ढूंढ रहे हैं।
लोगों को बहुत पसंद आया ये मजेदार वीडियो


इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और इसे लाइक किया है। कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बीवी से नो पंगा। दूसरे ने लिखा- ऐसी बीवी सबको मिले बस हमें छोड़कर। जबकि अन्य लोगों ने वीडियो पर हंसने वाला इमोजी रिएक्ट किया है। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version