मध्य प्रदेश के खरगोन में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बॉलिंग के बाद 22 साल के प्लेयर को हार्ट अटैक आ गया. सीने में दर्द की शिकायत होने पर उसके साथी खिलाड़ी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद युवक के घर में मातम पसर गया.
जानकारी के अनुसार, खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर बलवाड़ा थाना क्षेत्र के काटकूट गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. यहां बरझर की टीम की ओर से 22 वर्षीय इंदल पुत्र राम प्रसाद ने जबरदस्त बैटिंग की और टीम का अच्छा स्कोर खड़ा किया.
इसके बाद जब बॉलिंग की बारी आई तो इंदल ने शानदार बॉलिंग की, लेकिन बॉलिंग के दौरान ही इंदल को कुछ तकलीफ हुई तो बॉलिंग बीच में छोड़कर मैदान में एक पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया. कुछ देर बाद दोस्तों को आवाज लगाकर कहा कि मेरे सीने में दर्द हो रहा है. मुझे अस्पताल ले चलो.
इसके बाद उसके खिलाड़ी दोस्त इंदल को तुरंत काटकूट के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने इंदल को बड़वाह ले जाने की सलाह दी. इसके बाद सभी खिलाड़ी इंदल को महेश्वर रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए. यहां डॉक्टरों ने इंदल को मृत घोषित कर दिया.
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की. शव को शासकीय अस्पताल लाया गया. इस घटना के बाद इंदल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं इंदल के साथी खिलाड़ी भी अपने दोस्त को खो देने के गम में डूबे थे.
मृतक के साथी खिलाड़ी सालिगराम ने बताया कि काटकूट में क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था. हम गांव के बरझर की ओर से अपनी टीम लेकर काटकूट खेलने गए थे. वहां हमारा मैच मेंडल गांव की टीम से था. हमने बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 85 रन बनाए. इसमें इंदल ने अच्छी बैटिंग करते हुए टीम में सबसे ज्यादा रन बनाए थे.
इसके बाद गेंदबाजी करते हुए इंदल ने ओवर भी डाले. पांचवें ओवर के बाद वो एक तरफ जाकर बैठ गया. उसने कहा कि दम घुट रहा है और पसीना आ रहा है, घबराहट हो रही है. हम उसे अस्पताल ले गए, तब तक डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version