रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा ने प्रदेश के समस्त प्रदेशवासियों को नये की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि नया साल नई शुरुआत, नई उम्मीदें, नए सपने, नए लक्ष्य और नए विचारों की प्रेरणा देता है, इसलिए हर कोई इसका खुशी-खुशी स्वागत करता है। यह भी माना जाता है कि यदि नए साल का पहला दिन उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाए तो पूरा साल उसी उत्साह और खुशी के साथ बीतेगा। अधिकांश लोगों के लिए, नया साल दुखों और बुरे अनुभवों को पीछे छोड़कर आने वाले नए साल में अपने और अपने प्रियजनों के लिए सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और भाग्य की कामना करने का एक सुनहरा अवसर होता है। नए साल का दिन पूरी दुनिया में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोग नए साल का दिन नई उम्मीदों, शुभकामनाओं, आतिशबाजी और पार्टियों के साथ मनाते हैं. हर कोई बीते साल के अच्छे पलों को अलविदा कहता है, बुरे पलों को भूलकर नए साल का पूरे दिल से स्वागत करता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version