खरगोन। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में चल रही जनकल्याण और विकास की सभी योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन निरंतर जारी रहेगा, कोई भी योजना बंद नहीं होगी। जरूरी पैसे का इंतजाम कर सभी योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। खरगोन जिले में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने यह वादा किया। सीएम यादव ने नए साल के पहले दिन खरगोन के नवग्रह मेला ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में 182 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इंदौर संभाग के 167 करोड़ रुपए लागत के 41 विकास कार्यों, नानकोडी बैराज, 7.54 करोड़ लागत की झिरन्या और करही बैराज भगवानपुर, भिकनगांव झिरनिया मार्ग पर 5.88 करोड़ लागत के नवीन पुल निर्माण, कायाकल्प योजना 2.0 अंतर्गत खरगोन जिले में 2 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्यों का बटन दबाकर शिलान्यास और लोकार्पण किया।
सीएम ने कहा- कोई भी योजना बंद नहीं होगी… सरकारी कामों में लापरवाही भी बर्दाश्त नहीं होगी
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

