अक्सर ऑफिस में बदसलूकी की खबरें सुनाई देने को मिलती है. लेकिन यह मामला तब और गंभीर हो जाता है जब कर्मचारी महिला हो और बाॅस पुरुष. ऐसी ही एक घटना का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक महिला ने अपनी ऑफिस में हुए इस तरह के एक वाकये का जिक्र किया है. महिला ने बताया है कि जब उसने अपनी ऑफिस में 8 मिनट का बाथरूम ब्रेक लिया तो उसके बॉस ने उसके साथ क्या सलूक किया. चलिए जानते हैं पूरी खबर.
8 मिनट का ब्रेक लिया तो छुट्टी लो
एबीपीलाइव.कॉम की खबर के अनुसार… महिला ने रेडिट पर अपने साथ हुए वाकये का जिक्र करते हुए लिखा. मैं ऑफिस से दूर और घर से काम करती हूं आज सुबह जब मैं बाथरुम जाने के लिए उठी. तो 8 मिनट के बाथरूम ब्रेक के दौरान मुझे मेरे बॉस ने एक वॉइस मेल भेजा. जिसमें उसने कहा था कि मैं इस ब्रेक के लिए सिक लीव का उपयोग करूं या फिर पीटीओ मतलब पेड टाइम ऑफ लूं. या तुरंत ही ऑनलाइन आऊं. इसके बाद महिला ने बताया कि मैंने बॉस को कहा कि मैंने केवल 8 मिनट के लिए ब्रेक लिया था. मैं 8 मिनट के लिए ऑफलाइन थी. लेकिन बॉस ने कहा कि मुझे सिक लीव का इस्तेमाल करना होगा. इसके बाद महिला ने कहा बता दूं कि अक्सर में काम की वजह से ब्रेक नहीं लेती और शिफ्ट खत्म होने के बाद भी काम करती रहती हूं. महिला की इस पोस्ट के बाद उसके समर्थन में काफी लोग उतर आए.
लोगों ने दी सलाह
महिला की इस पोस्ट के बाद उसे पर काफी लोगों ने कमेंट भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा,’ बिल्कुल डरावना है अमेरिका में कर्मचारियों को बाथरूम जाने से रोकना कर्मचारियों के अधिकारों का उल्लंघन है.’ तो वही एक शख्स ने लिखा,’ सबसे पहले आप हमेशा नियम के हिसाब से ब्रेक लें और दूसरा यदि वह आपको पर्सनल नंबर पर मैसेज कर रहे हैं तो उनका नंबर ब्लॉक कर दें.’ एक यूजरनेम महिला को शिकायत करने का सुझाव देते हुए कहा इस तरह का शोषण बिल्कुल भी बर्दाश्त ना करें और ह्यूमन रिसोर्सेज डिपार्टमेंट में जाकर अपने बॉस की लिखित में शिकायत दे दें.’

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version