देशभर में ट्रक और बस ड्राइवरों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला. दिल्ली, यूपी, बिहार, गुजरात समेत तमाम राज्यों में ट्रक और बसों के पहिए थम गए, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम पूरी तरह से ठप हो गया था. हजारों यात्री अपने गंतव्य पर जाने के लिए परेशान होते रहे, कोई भी बस ड्राइवर बस चलाने को तैयार नहीं था. ट्रक और बस ड्राइवरों की हड़ताल फिलहाल अब खत्म हो गई है. अगर ये हड़ताल नहीं रोकी जाती तो आम जनता की जेब पर इसका भारी असर भी पड़ सकता था. ट्रक ड्राइवर की हड़ताल की वजह से सब्जियां महंगी होने लगी थी. दूध, दवाइयां और रसोई गैस की कमी हो सकती थी. उधर पेट्रोल पंपों पर पहले ही लंबी-लंबी कतारें लगने लगी थी. कुछ शहरों के पेट्रोल पंप पर तो तेल खत्म भी हो गया था.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version