इस दुनिया में इनोवेटिव लोगों की कोई कमी नहीं है। इसके उदाहरण हर कुछ दिनों में हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाते हैं। कभी कोई देसी जुगाड़ से एक खाट को चलती हुई गाड़ी बना देता है। तो कभी कोई शख्स साइकिल में चौकोर पहिए लगाकर उसे नया लुक देता है। लोग हैरान तब होते हैं जब चौकोर पहिए वाली साइकिल सड़क पर बड़े आराम से चलती हुई नजर आती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही अनोखा और हैरान करने वाला इनोवेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोफा है या कार!
सोशल मीडिया पर हर दिन अनगिनत वीडियो वायरल होते रहते हैं। मगर कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच पाते हैं। यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सोफे का कुशन उठाता है और उसमें पेट्रोल भरता है। इसके बाद वह उसका इंजना चालू करता हुआ दिखाई देता है। इसके बाद का नजारा और भी मजेदार है। शख्स अपने किसी दोस्त के साथ सोफे पर बैठता है और ट्रैवल करने सड़क पर निकल जाता है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। सोफे की बेच में एक हैंडल भी लगा हुआ है, जिससे ब्रेक और दिशा कंट्रोल किया जा सकता है।
लोगों ने कही ये बात
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @TheFigen_ नाम के पेज शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6.8 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बहुत खूब, नए खोज की कोई सीमा नहीं है। यह आश्चर्यजनक है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे बनाने वाले बिल्कुल प्रतिभाशाली हैं। एक अन्य यूजर ने इसे Couch Car कहा। (indiatv.in)
यहां देखें वायरल वीडियो

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version