राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार जिला प्रभारी श्रीमती इंदिरा गांधी व श्रीमती निशा शर्मा के संयोजन में बच्चों को नए नए शिक्षा प्रद स्थलों में ले जाकर उन्हें नवीन जानकारियां दी जाने के निर्देश प्राप्त हुए थे।इसी तारतम्य में विकासखंड तिल्दा के विभिन्न हाई एवम हायर सेकंडरी स्कूलों से कुल 80 बच्चों को रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ,म्यूजियम, ऊर्जा पार्क जैसे शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण शुक्रवार दिनांक 05 जनुवरी 2024 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी तिल्दा व बी आर सी सी तिल्दा के सौजन्य से करवाया गया।

इसमे शासकीय हाई स्कूल तुलसी,बी एन बी नेवरा,निनवा,भूमिया,सासाहोली,तुलसी नेवरा,बांगोली, देवरी,खरोरा,टोहड़ा,व कनकी के 80 बच्चे सम्मिलित हुए। कृषि विश्वविद्यालय में खेती के परंपरागत विधियों,व आधुनिक विधियों से अवगत हुए,इसके अलावा प्राचीन विभिन्न कृषि उपकरणों,भंडारण पात्र, ढेंकी, साथ ही आधुनिक कृषि से भी रूबरू हुए।
विभिन्न प्रकार के अन्न,अनाज,दलहन,तिलहन ,क़ृषि उपकरण ,ग्रीनहाउस प्रभाव,आदि के बारे में जानकारी बच्चों को प्राप्त हुए।इसी क्रम में ऊर्जा पार्क में ऊर्जा के परंपरागत व गैर परंपरा गत साधनों की जानकारी,सोलर प्लांट,सोलर ऊर्जा, पवन ऊर्जा ,जैव ऊर्जा आदि की जानकारी बच्चों को मिली।वि खंड शिक्षा अधिकारी एल के जाहिरे सहायक वि खंड शिक्षा अधिकारी डॉ व्यासनारायण आर्य एवम बी आर सीसी संतोष शर्मा सर ने सभी बच्चो को शुभकामनाएं प्रदान किए। तिल्दा से बस को प्राचार्य राजेश चांदनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बच्चों के साथ BRCC कार्यालय से नरोत्तम ध्रुव भ्रमण प्रभारी, गिरबर सोनी सह प्रभारी, व शिक्षक शिक्षिकाएं भी गई थी।