नई दिल्ली। अलका लांबा का कांग्रेस पार्टी में कद बढ़ गया है. अलका लांबा एक समय पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की करीबी हुआ करती थीं। लेकिन उनका उस पार्टी ने मोह भंग हुआ तो उन्होंने कांग्रेस में घर वापसी की।  बड़े मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखने वाली अलका लांबा एक कुशल वक्ता हैं. जिन्हें अब महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। अलका लांबा का जन्म 21 सितंबर 1975 को हुआ. दिल्ली यूनिवर्सिटी में साइंस स्ट्रीम में ग्रेजुएशन करने के दौरान वो NSUI की स्टेट गर्ल कन्वीनर बनीं. 1994 में NSUI से जुड़ीं. 1997 में उसकी राष्टीय अध्यक्ष बनीं। 2002 में अलका को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया. कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को नेटा डिसूजा की जगह दिल्ली की पूर्व विधायक अलका लांबा को अपनी महिला शाखा का अध्यक्ष चुना है. लांबा को पिछले वर्ष कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में विशेष आमंत्रित के रूप में नामित किया गया था। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version