पंजाब के जालंधर में एक घर में उस वक्त दहशत फैल गई जब रूम से एक के बाद एक कई जहरीले सांप निकलने लगे. मामला जालंधर कैंट के दीप नगर इलाके का है जहां रंजीन एवन्यू में घर से एक साथ चार सांप निकले हैं.
घरवालों ने सांप पकड़ने के लिए सपेरे बुलाए, काफी मशक्कत के बाद दो सपेरों ने इन सांपों को पकड़ा और कमरे से बाहर निकाला. दरअसल मकान नंबर 707 (विजय विला) के मालिक मुकेश कुमार धवन ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके डबल बेड में से सांप की चमड़ी भी निकली थी.
ऐसे में उनके परिवार वाले काफी डरे हुए थे. इसी को देखते हुए उन्होंने दो सपेरों को बुलाया और फिर उनके घर से सपेरों ने 4 सांप पकड़े हैं. मुकेश का कहना है कि सांप कब से घर में रह रहे हैं इसकी उन्हें जानकारी नहीं है.
घर के मालिक ने कहा कि मकान में उनकी पत्नी, मां और छोटी बच्ची रहती हैं. शुक्र है किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. बता दें कि पंजाब में रसेल वाइपर, कॉमन क्रेट और स्पेक्टेल्ड कोबरा नस्ल के सांप पाए जाते हैं.
पकड़ा गया एक सांप कोबरा नस्ल का है. वहीं जिस इलाके में एक घर से ये सांप पकड़े गए हैं वो खेत के आसपास है. खुला इलाका होने के कारण अक्सर यहां सांप निकलते रहते हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version