हरियाणा के पलवल से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. आरोप है कि एक शख्स ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेटे की सास को पिलाया और उसके बाद रेप किया. इतना ही नहीं आरोपी ने इसका वीडियो भी बनाया और ब्लैकमेल कर अपनी समधन के साथ रेप करता रहा.
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले पर कैंप थाना एसएचओ सत्यनारायण ने कहा कि एक कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत में कहा है कि उसने अपनी बेटी की शादी में मई माह वर्ष 2020 में की थी. उसी दिन से उसकी बेटी के ससुर का उनके घर आना जाना शुरू हो गया.
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 7 दिसंबर 2020 को वह घर पर अकेली थी. इस समय बेटी का ससुर आ गया. वो टेबल पर चाय रखकर खाने के लिए कुछ लेने वापस किचन में गई. इसी दौरान समधी ने उसकी चाय में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया. जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई. फिर समधी ने उसके साथ रेप किया. इस दौरान उसके निर्वस्त्र अवस्था में फोटो खींचे और वीडियो बनाए.
होश में आने के बाद पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार रेप किया. इतना ही नहीं आरोपी उसे ब्लैकमेल कर राजस्थान, हिमाचल, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के अलग-अलग होटल में लेकर गया. जहां उसे शराब पिलाकर रेप किया.
अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
12 दिसंबर 2023 को आरोपी ने उसे आगरा चौक पर मिलने बुलाया. वहां से अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठाकर गांव के जंगलों में ले गया और गाड़ी में फिर रेप किया. पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने देसी कट्टा दिखाते हुए कहा कि मैंने अपनी पत्नी की तो हत्या कर दी है, तूने शोर मचाया या पुलिस शिकायत की तो तेरा भी वही हाल करूंगा.
पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू की
इसके बाद पीड़िता काफी डर गई और उसने सारी बात अपने दामाद व बेटी को बताई. जिसके बाद स्थानीय थाने में इसकी FIR दर्ज कराई गई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version