जांजगीर चांपा। शहर में एक घर से दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी के अनुसार 11वीं बटालियन के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं कमरे के बिस्तर में एक महिला का भी शव मिला है। मामले की सूचना मिलते ही पुलीस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक़ पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 वीं बटालियन के जवान रामसागर सिदार उम्र 35 वर्ष का उसके आवास के बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिला है। वहीं उसी कमरे में बिस्तर पर एक महिला का शव भी मिला है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। दोनों शव तीन से चार दिन पुराने बताए जा रहे हैं। परिजनों की माने तो जवान का शादी नहीं हुई थी। जवान 15 दिनों की छुट्टी के बाद बीते 2 जनवरी को ड्यूटी पर लौटा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पीएम के लिए भेजकर मामले जी जांच शुरु कर दी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version