रायपुर । किसानों के हित में राज्य की भाजपा सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार किसानों को न्याय योजना की चौथी किश्त देगी। मुंगेली जिले के दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री साव ने कहा पिछले सरकार के राजीव गांधी न्याय योजना धान खरीदी की चौथी किस्त की राशि जिसे कांग्रेस सरकार किसानों को नहीं दी थी, उस पैसे को भी हमारी सरकार देगी। बात अगर किसानों के हितों की है तो सरकार बदल जाने से किसानों के अधिकार समाप्त नहीं हो जाते। भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के हितों की चिंता करने वाली सरकार है। हम किसानों के अधिकार की वो सारी चीजें देने के लिए तैयार हैं जो मोदी की गारंटी के तहत घोषणा किया गया था। साथ ही पिछले सरकार के फैसले किसानों को दिए जाने वाले राजीव गांधी न्याय योजना की राशि भी किसानों को  दी जायेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version