रायपुर। वरिष्ठ किसान नेता योगेश तिवारी बेमेतरा विधानसभा के बोरसी, पिरदा, भिंभौरी, खुड़मुड़ी, अकोली, ढाबा, सिलघट, नेवनारा, टठिया, तरकोरी, खुडमुडा बलोदी, बारगांव, मुडपार खमरिया, किरीतपुर गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कृषकों एवं ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। श्री तिवारी ने कहा कि अघिक वर्षा के कारण हर गाँव में भारी तबाही हुईं जिसमें लोगों के मकान गिर गये है। लोगों को सामुदायिक भवन और पंचायत भवनों में लोगों को ठहराया गया। आज गरीब भाईयों को प्रधानमंत्री अवास योजना का भी लाभ नहीं मिल रहा। जिनके पास रहने को मकान नहीं है उन्हें प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराये। बहुत सारे किसान भाइयों के अतिवृष्टि के कारण क्षेत्र के कृषकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

कृषकों के सोयाबीन, अरहर, धान के फसल को नुकसान हुआ है। अनेकों ग्रामीणों के मकान अतिवृष्टि के कारण गिर गये है, उनके पास आवास की समस्या उत्पन्न हो गई है। अनेक ग्रामों में मवेशियों की मरने की खबर मिली है।

योगेश तिवारी ने कहा कि कल कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर प्रदेश सरकार से मांग करेंगे। योगेश तिवारी ने कहा है की शीघ्र ही सर्वे कराकर कृषकों एवं ग्रामीणों को हुए नुकसान की भरपाई करने की दिशा में प्रयास करें। आज के दौरे में लखन चक्रधारी, राजेन्द्र साहू, मनोज बंजारे, हरिश बंछोर, राजू परगनिहा, देवेन्द्र जैन, कुलेश्वर भारती, योगेश तिवारी के साथ थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version