छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी मंत्रियों के ओएसडी के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार ‘श्रीमती लक्ष्मी भारती तिवारी’ को लखनलाल देवांगन, मंत्री वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम की निजी स्थापना में पदस्थ किया गया है। वहीं रमेश कुमार सिंह को श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा के निजी स्थापना में सहायक ग्रेड 3 पर पदस्थ किया गया है। वहीं आशुतोष पांडे, अपर कलेक्टर को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष सहायक के रूप में पदस्थ किया गया है। संजय कुमार मरकाम, डिप्टी कलेक्टर को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के ओएसडी के तौर पर नियुक्त किया गया है। इनके अलावा मनोज शुक्ला को जो कि सूचना सहायक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल थे, बृजमोहन अग्रवाल मंत्री, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक नयास एवं धर्मस्व पर्यटन एवं संस्कृति की निजी स्थापना में निज सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं प्रकाश चंद्र कोरी, संयुक्त कलेक्टर कबीरधाम को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विशेष सहायक के रूप में पदस्थ किया गया है। वहीं टी आर साहू को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के ओएसडी के तौर पर पदस्थ किया गया है। संतोष कुमार यादव को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निज सहायक के तौर पर पदस्थ किया गया है।इनके अलावा सौरभ श्रीवास्तव को मंत्री दयाल दास बघेल की निजी स्थापना में निज सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।
पदस्थ किए गए इन मंत्रियों के ओएसडी और निज सहायक, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
