रायगढ़ । शहर में दिनदहाड़े बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया हैं। डकैती में तीन लड़कियां शामिल हैं जिन्होने बेख़ौफ़ होकर घर पर धावा बोला। पूरा मामला सूर्या विहार कालोनी का। यहाँ डकैत महिलाओं ने मकान मालकिन के हाथ-पैर बांध दिए और दस लाख रुपये से ज्यादा के गहने-जेवरात की डकैती कर मौके से फरार हो गए। मामला चक्रधर नगर थाना का है। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ने कुछ दिन पहले ही इन तीनों लड़कियों को काम पर रखा था। डकैती की सूचना पाकर पुलिस के आला-अफसर मौके पर पहुंचे और आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिले भर में नाकेबंदी का आदेश दिए। आसपास लगे सीटीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने डैकेती में शामिल तीनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ स्टेशन चौक स्थित शिवम होटल के पास से तीनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया है। चक्रधर नगर पुलिस और साइबर सेल की टीम तीनों लड़कियों से पूछताछ कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले ही इन लड़कियों को काम पर रखा गया था। जिसके बाद उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया । सीसीटीवी में तीन लड़कियों में से दो लड़कियां जींस पैंट और वाइट टी शर्ट पहने हुए दिखाई दे रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और काफी खोजबीन के बाद तीनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़कियों के पास से पुलिस ने ज्वेलरी और केश भी बरामद किया हैं।
What's Hot
Previous Articleउबले हुए अंडे कितनी देर में खा लेने चाहिए? जान लीजिए वरना…
Next Article 2 आईपीएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.