गरियाबंद। छुरा से रसेला मुख्य मार्ग पर सुबह सरकारी धान मंडी केन्द्र कनसिंघी से धान लेकर गरियाबंद जा रहा ट्रक ओवरलोड के चलते पलट गया। जिसमें रखा करीबन 700 बोरा धान बिखर गया। वाहन चालक को मामूली चोट आई है। घटनास्थल पर ही वह ट्रक और सरकारी धन की रखवाली करता नजर आ रहा है। वहीं ड्राइवर का कहना है कि सिंगल लेन वाले इस असमतल रास्ते के हिसाब से वाहन में माल अधिक है जो घटना का कारण बना।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

