हैदराबाद से चित्तूर जा रही एक निजी ट्रैवल कंपनी की बस पलट गई और उसमें आग लग गई. कहा जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी. बस में सवार सभी यात्री खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर कूद गए, लेकिन एक महिला आग की लपटों में फंस गई और उसकी मौत हो गई. तेलंगाना के जोगुलंबा गडवाल जिले में शनिवार तड़के एक निजी बस, जो चित्तूर जा रही थी उसमें आग लगने से एक महिला जिंदा जल गई.हादसे में एक यात्री को मामूली चोटें आईं. पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह 3 बजे हुई जब जगन अमेज़ॅन ट्रैवल बस हैदराबाद से चित्तूर जा रही थी. पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आ गई और उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण 40 यात्रियों को लेकर जा रही प्राइवेट ट्रैवल्स सड़क से नीचे जा गिरी और पलट गई और जिसके बाद उसमें आग लग गई. इस दौरान यात्री तुरंत बस से उतर गए. एक महिला का हाथ फंस जाने के कारण वह बस से नीचे नहीं उतर सकी और उसकी वहीं जलकर मौत हो गई. मरने वाली महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version