रायपुर । वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में शनिवार को महानदी भवन, मंत्रालय मे विभाग के बजट को लेकर वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री चौधरी और मंत्री राजवाड़े ने बैठक में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना व एकीकृत बाल विकास सेवा योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। ओपी चौधरी ने इस दौरान राज्य स्तरीय स्कीमों का एकीकरण कर अम्ब्रेला स्कीम तथा एकीकृत योजनाओं के लिए सिंगल निगरानी पोर्टल बनाने के सुझाव भी दिए। मंत्री चौधरी ने विभाग के बजट की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। बैठक में वित्त विभाग तथा महिला बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
वित्त मंत्री चौधरी ने की महिला-बाल विकास के विभागीय बजट की समीक्षा
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

