वीआईपी मोबाइल नंबर्स यूनिक होते हैं, इन्हें याद करना आसान होता है, इनकी कीमत भी ज्यादा होती है। काफी सारे लोग एक वीआईपी मोबाइल नंबर चाहते हैं। ये वीआईपी मोबाइल नंबर्स यूनिक होते हैं और इन्हें याद करना आसान होता है। हालांकि, ये नंबर्स आसानी से मिलते नहीं है और इनके लिए कीमत भी ज्यादा चुकानी होती है। ये वीआईपी नंबर्स दरअसल किसी सीक्वेंस के अंदर होते हैं, जिन्हें बाजार में बैच में रिलीज किया जाता है। उदाहरण के तौर पर बात करें तो अगर किसी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर ने 9100000000 से लेकर 9200000000 तक एक नए नंबर का बैच रिलीज किया। तो इसमें 9111111111 जैसे कुछ चुनिंदा ही वीआईपी नंबर्स होंगे। मार्केट में आते ही ऐसे वीआईपी नंबर्स तेजी से बिक जाते हैं और इनकी कीमत भी ज्यादा रखी जाती है। हालांकि, अब इनमें से कुछ रिसेलर्स कोविड-19 महामारी की वजह से ऐसे नंबर्स की बिक्री ऑनलाइन भी कर रहे हैं।

आप इन वीआईपी मोबाइल नंबर प्रोवाइडर्स ऑनलाइन तरीके से उनकी निजी वेबसाइट या ह्रद्य& और क्तह्वद्बद्मह्म् से ढूंढ सकते हैं। इन सेलर्स के पास वीआईपी नंबर्स की एक लिस्ट होती है और आप इनमें से अपनी पसंद का नंबर सेलेक्ट कर सकते हैं। बेसिक वीआईपी नंबर्स के लिए कीमत आमतौर पर 1,000 रुपये से लेकर 1,500 रुपये तक रखी जाती है, लेकिन अगर आप प्रीमियम वीआईपी नंबर्स चाहते हैं तो इनकी कीमत लाखों में भी होती है। एक बार पेमेंट हो जाने के बाद डीलर आपको इनवॉइस के साथ नंबर के लिए एक यूनिक पोर्टिंग कोड भेजेगा। कोड मिल जाने के बाद आपको किसी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के सर्विस सेंटर जाना होगा और वहां जाकर कोड और अपना डॉक्यूमेंट देना होगा। इसके बाद आपको सिम दिया जाएगा, जो तीन दिन में ऐक्टिवेट हो जाएगा। आपको बता दें वीआईपी सिम के लिए ऑनलाइन खूब धांधली भी की जाती है। ऐसे में काफी सतर्कता बरतें। साथ ही अगर आप ये रास्ता नहीं अपनाना चाहते तो पास के किसी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के पास जाएं और अपना लक आजमा लें। क्या पता कोई खास वीआईपी नंबर आपके हाथ लग जाए। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version