छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश प्रवक्ता बिरेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साई को पत्र लिख कर यातायात शिक्षा को 10वी—12बी के साप्ताहिक शिक्षा सत्र में शामिल करने की मांग करते हुए ध्यान आकर्षण कराते हुए संज्ञान लेने अवगत कराया की प्रतिदिन राष्ट्र की सरहद में की रक्षा में उतने जवान शहीद नहीं होते जितने रोग सड़क दुर्घटनाओं में जान की छती होती है जो रोज देखने सुनने को मिलता है ।श्री सिंह ने अपने पत्र में इस बात का विशेष उल्लेख किया कि दसवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को स्कूल में प्रत्येक सप्ताह के एक निश्चित दिवस में वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्टून फिल्म जो की यातायात शिक्षा पर आधारित हो ,जिसमें आवश्यक रूप से दो पहिया वाहन परिचालन के नियम, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से होने वाली स्वयं तथा दूसरों की क्षति को रोका जा सकेगा। श्री सिंह ने अपने पत्र में यह भी निवेदन किया कि यह छात्र-छात्राएं प्राप्त शिक्षा का प्रचार प्रसार यदि अपने घर /महल्ले पर भी करें तो वाहन संबंधित दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से बहुत बड़ी कमी आएगी तथा इस हेतु मुख्यमंत्री से समस्त स्कूलों को दिशा निर्देश देने की प्रार्थना श्री सिंह ने की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version