महुदा (पाटन)। छत्तीसगढ़ राज्य के छत्तीसगढिय़ा शेर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम महुदा के ग्रामीणों ने गौ प्रेम की एक अनूठी मिसाल पेश की है। इन ग्रामीणों पर छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना ने इतना गहरा प्रभाव डाला कि यहां के ग्रामीण घुमंतू गायों और अन्य मवेशियों से फसलों को सुरक्षित रखने की अनूठी पहल की है। इसके तहत गांव के 7 घरों के लोग अपनी-अपनी पाली में इन घुमंतू गायों को चरा रहे हैं। ग्राम पंचायत महुदा में गौठान निर्माण हो चुका है जिसमें हमारे किसान भाई के गायों को हमारे रावत भाई सुरक्षित तरीके से चरा कर उनके फसलों की सुरक्षा करते हैं।

गौठान परिसर में किसानों से सुरक्षित तरीके से गोबर की खरीदी भी की जा रही है जिसका निकट भविष्य में वर्मी कंपोस्ट बनाकर जैविक खाद के रूप में उपयोग किया जाएगा। गांव में लगभग 100 घुमंतू पशु गाय व बछड़े हैं जिससे फसलों को बचाना गांव के किसान भाइयों के लिए सिर दर्द बन चुका था। गांव के चरवाहा द्वारा दिन में सुरक्षित गायों को चराकर फिर उसे पुन: सुरक्षित जगह पर रखने का उपाय बिल्कुल ही सूझ नहीं रहा था, पर गांव के किसानी समिति व ग्राम वासियों के सहयोग से यह प्रस्ताव लिया गया कि प्रत्येक दिन 7 घरों में से एक-एक व्यक्ति उस 100 घुमंतू गायों को सुबह से शाम तक चराते हैं, फिर उसे रात को गौठान परिसर में रख देते हैं। गांव के युवा सरपंच मनोज साहू ने बताया कि पशुओं के खाने के लिए पैरा की भी व्यवस्था किया जा रहा है। मजेदार बात यह है कि यहां फसलों की गायों के चरागन से सुरक्षा के लिए अलग से रखवार की व्यवस्था भी इस वर्ष नहीं की गई है। गायों को रोज चराने वाली 7 लोगों की टोली में से 4 लोग अलग से किसानों की फसलों की सुरक्षा की देखरेख रोज करते आ रहे हैं। इन्हीं में से तीन लोग पशुओं को सुबह से शाम तक चराते हैं, बीच-बीच में इन पशुओं को बीमारी से बचाव के लिए नजदीक के पशु चिकित्सक की देखरेख में टीकाकरण भी कराए जाते हैं। ग्रामवासियों की इस प्रकार की पशु प्रेम की पहल की चर्चा अंचल में जोरों से चल रही है क्योंकि इस प्रकार की पहल हमारे अंचल के लिए एक अलग प्रकार से बिल्कुल ही नई पहल है। अक्सर गांवों में देखा जाता है कि इन घुमंतू पशुओं को लोग डंडे की बल से इधर से उधर ही दौड़ाते रहते हैं, लेकिन महुदा गांव की समस्त ग्रामवासियों की पहल बहुत ही सराहनीय है जो कि आवारा घुमंतू किस्म के जानवरों को भी अपनी जानवर गौ माता मानकर पशु प्रेम का मिसाल पेश कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण अभियान में गांव के सरपंच मनोज साहू, ग्राम प्रमुख राम बिसाल साहू, युगल साहू, शिवनाथ यादव, यशवंत साहू,रामभरोसा साहू, मुकेश साहू सहित सभी ग्राम वासियों का सहयोग मिल रहा हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version