रायपुर। छत्तीसगढ़ मेें एक बार फिर से दाल – भात केंद्र शुरू होने जा रहा है। आपको बतादें कि इसकी जानकारी प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि मजदूरों के लिए खोले गए इस दाल -भात केंद्रों में उन्हें नि:शुल्क भरपेट खाना दिया जायेगा। वहीं इस योजना को आने वाले अप्रैल के महीने से शुरू किया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक इस योजना को बीजेपी सरकार के शासन काल में जब रमन सिंह की सरकार बनी थी, तभी इस दाल – भात केंद्र को शुरू किया गया था। आपको बतादें कि दाल-भात केंद्रों में पहले मजदूरों को पांच रुपये के दर से भोजन मिलता था। वहीं पहले बघेल सरकार के कार्यकाल में इसे कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिला जिस कारण यह केंद्र बंद हो गया था, जिसे प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद एक बार फिर से खोला जायेगा। जिससे गरीब मजदूरों को फ्री में भरपेट खाना मिल पायेगा।

