हेमंत नायक-सदानंद दिल्लीवार की जोड़ी बैडमिंटन डबल सेमीफाइनल में

नवा रायपुर. नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक कमल वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताते कि इस वर्ष एनवीएल टूर्नामेंट में विभिन्न विभागाध्यक्ष कार्यालय एवम् मंत्रालय से 60 टीमों ने शामिल होकर हर मुकाबला को रोमांचक बना दिया है। उन्होंने आगे बताया कि एन.पी.एल. क्रिकेट प्रतियोगिता नया रायपुर के आयोजन में आज चार मैच खेले गए। पहला मैच जीएसटी रायपुर और लोक निर्माण विभाग के बीच खेला गया। लोक निर्माण विभाग की टीम टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और जीएसटी ने निर्धारित 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 124 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोक निर्माण विभाग की टीम की शुरुवात अच्छी नहीं रही और 8 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर मात्र 37 रन ही बना सकी। इस मैच के खिलेश मैन ऑफ द मैच रहे,उन्होंने 42 रन की पारी और 1 विकेट भी लिया।इस तरह जीएसटी ने 87 रन से जीत लिया। आज का दूसरा मैच संचालनालय सहकारिता विभाग और संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं नवा रायपुर के बीच मैच खेला गया। जिसमे सहकारिता टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और स्वास्थ्य सेवाए की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 8 ओवरों में 79 रनो का लक्ष्य दिया। 79 रन के लक्ष्य के जवाब में सहकारिता की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर मात्र 62 रन ही बना सकी।स्वास्थ्य संचालनालय की टीम ने 17 रन से जीत लिया। स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से वेद मैन ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने 32 रन की पारी खेली। आज का तीसरा मैच लोक निर्माण विभाग और लघु वनोपज विभाग के बीच हुआ। लघु वनोपज की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। इस प्रकार लोक निर्माण विभाग की टीम पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 77 रनो का लक्ष्य रखा। 77 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लघु वनोपज की टीम ने स्कोर को 7.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान में हासिल कर लिया। लघु वनोपज की ओर से नितिन ने अर्ध शतकीय पारी 52 रन की खेली और मैन आफ द मैच रहे। आज का चौथा मैच ग्रामोद्योग विभाग और उद्यानिकी विभाग के बीच खेला गया। ग्रामोद्योग विभाग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस प्रकार ग्रामोद्योग विभाग की टीम ने बैटिंग करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन का टारगेट दिया।जवाब में उद्यानिकी की टीम ने मैच को जबरदस्त रोमांचक बना दिया और कांटे के मुकाबले में मैच को अंतिम ओवर तक ले गई और निर्धारित 8 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। और इस प्रकार उद्यानिकी की टीम 15 रन से मैच हार गई। इस मैच में जबरदस्त बॉलिंग करते हुए उमेश पटेल ने 4 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच रहे। नवा रायपुर प्रीमियर लीग के अंतर्गत बैडमिंटन पुरुष डबल ग्रुप बी का मैच खेला गया। प्रतियोगिता में नगरीय प्रशासन, पुलिस मुख्यालय, ट्राइबल विभाग, इंद्रावती/महानदी सुरक्षा, पर्यावास भवन, आयुष, कोष लेखा पेंशन, लघु वनोपज, उद्योग विभाग के खिलाड़ियों ने भाग लिए। पुरुष डबल के सेमीफाइनल में निंगप्पा + आदित्य (एचओडी सुरक्षा) की टीम तथा हेमंत नायक +सदानंद दिल्लीवार (सीआरपीएफ) की टीम ने जगह बनाई ।।सेमीफाइनल मैच कांटे की टक्कर का रहा। मैच 3 सेट में मैच खेला गया। 21-18, 21-23 तथा 23-21 प्वाइंट अर्जित कर हेमंत नायक + सदानंद दिल्लीवार की टीम ग्रुप बी से फाइनल में प्रवेश किए। आज के मैच को सुचारु रूप से संपन्न करवाने मे श्री कमल वर्मा एनपीएल संयोजक, संतोष कुमार वर्मा एनपीएल सह संयोजक,राकेश कुमार, महेंद्र साहू, जय साहू ,श्रीमती जगदीप बजाज,अमित पाटिल , सुरेश ढीढी , डी. डी. तिग्गा, लोकेश वर्मा, संदीप साहू,जी. आर. परसे ,गालव चंद्राकर,महेश्वर परीदा,विष्णु पाटेकर,प्रेषक साहू, रमन साहू, चेतन कंड्रा,नसीब बंजारे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version