रायपुर। गुजरात के बड़ोदरा जिला की झील में विद्यार्थियों और शिक्षकों से भरी हुई नाव के अचानक पलट जाने से जिनकी जान चली गई। उन सभी की आत्मा की शांति के लिए श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा द्वारा श्रद्धांजलि समर्पित की गई। और इनके शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गई। साथ ही गंभीर रूप से घायलों के लिए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामनाएं की गई। शोक सभा में माया वैस, वंदना बिसेन, मालती राय, विंटी बिसेन, मीना ठाकुर, अंतिमा ठाकुर, अनीता कोस्टा, सरोज वर्मा, सुधा सिरोटी, ज्योत्सना, शशि साहू, निशा सोनी, सुरुचि, नीता गुप्ता, प्रीतम मोदी, उर्मिला ठाकुर, डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी, संतोष शर्मा, सुरेश सोनी, छगनलाल साहू, सुब्रमण्यम, श्याम सुंदर राय, त्रिभुवन सिंह, डी सुरेश राव और मोहित यादव आदि शामिल रहे।

