पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह कर लिया है। पिछले काफी समय से शोएब मलिक और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के बीच तलाक की अफवाह काफी तेजी से चल रही थी। शोएब मलिक ने तीसरी बार अपने निकाह की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी जिसमें वह और सना जावेद नजर आ रहे हैं। शोएब ने जिस सना जावेद से शादी की है वो भी तलाकशुदा हैं और वह पाकिस्तान के कई टीवी शो के अलावा वो म्यूजिक वीडियो में भी आ चुकी हैं।
शोएब मलिक के साथ सानिया मिर्जा के रिश्ते पिछले काफी समय से खराब बताए जा रहे थे। वहीं मलिक की तीसरी शादी से कुछ दिन पहले ही सानिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि शादी कठिन है। तलाक कठिन है। अपना कठिन चुनें, मोटापा कठिन है, फिट रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है, आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। संचार कठिन है, संवाद न करना कठिन है। अपना कठिन चुनें, जिंदगी कभी आसान नहीं होगी, यह हमेशा कठिन रहेगी, लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं। बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिका का निकाह 12 अप्रैल 2010 में हुआ था। वहीं शोएब की पहली पत्नी का नाम आयशा सिद्दकी था जिनको उन्होंने सानिया से निकाह के बाद तलाक दिया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version