आप गाजर कैसे खाते हैं? ज्यादातर लोग इसे हलवा बनाने की चीज समझते हैं। जबकि ये गाजर को खाने का अनहेल्दी तरीका है और इससे शरीर को फायदा नहीं, नुकसान होता है। इससे शरीर को फाइबर और न्यूट्रिएंट्स नहीं मिलते हैं बल्कि, शुगर, फैट और हाई कैलोरी मिलते हैं। इसके अलावा शरीर हलवा खाकर लगभग जीरो फायदा पाता है। इसलिए हम सभी को गाजर खाने के सही तरीके के बारे में जानना चाहिए ताकि हम इसका पूरा फायदा ले सकें। तो, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
गाजर हमेशा चबा-चबाकर खाना चाहिए। दरअसल, कच्ची गाजर में फाल्केरिनॉल होती है जो कि इसमें मिलने वाला जरूर एंटीऑक्सीडेंट है। इसके अलावा कच्ची गाजर खाने से आपको बीटा-कैरोटीन मिलता है जो आंख, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। अगर आप गाजर को कच्चा नहीं खा रहे हैं तो इसका सूप बनाकर या इसे उबालकर खाएं। कोशिश करें कि इसे ज्यादा प्रोसेस्ड न बनाएं।
एक डच स्टडी बताती है कि केवल 25 ग्राम गाजर का सेवन कोरोनरी हृदय रोग की संभावना 32% कम कर सकती है। ये बीपी को बैलेंस करने में मदद करती है। दरअसल, गाजर में पाया जाने वाला खनिज, पोटेशियम, सोडियम स्तरों को संतुलित करने और इसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इससे बीपी नहीं बढ़ता और दिल कई रोगों से बचा रहता है।
हड्डियों की मदद कर सकता है
गाजर में कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन K की मात्रा बहुत अधिक नहीं होती है, फिर भी यह आपके शरीर की इन पोषक तत्वों की जरूरत को पूरा करता है। ये तीन पोषक तत्व स्वस्थ हड्डियों की वृद्धि, विकास और मरम्मत के लिए जरूरी हैं। इन विटामिनों और खनिजों की कमी वाले आहार से हड्डियों के घनत्व में कमी हो सकती है। तो, इन तमाम कारणों से आपको रोजाना गाजर खाना चाहिए।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version