अगरतला। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री बैस ने जारी शोक संदेश में कहा है कि प्रणब मुखर्जी ने अपने लंबे राजनैतिक जीवन में देश की उन्नति और समाज के हर वर्ग के हित के लिए कार्य करते हुए अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। उनका निधन राष्ट्रीय क्षति है, इस कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।
