रायपुर। साईं नगर जोरा के समिति भवन में 501 दीपक प्रज्वलित कर बड़ी स्क्रीन पर अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखा गया। सुबह से ही प्रभात फेरी निकाले जाने से लेकर प्रभु श्रीराम का अयोध्या में होने वाला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को साईं नगर जोरा में बड़ी संख्या में समिति भवन परिसर पर पुरुषों महिलाओं और बच्चों के द्वारा एक साथ बड़ी एलइडी स्क्रीन पर देखा गया।

राम दरबार के रूप में आकर्षक वेशभूषा में कॉलोनी के दर्श सिंह राम की भूमिका में, शौर्य सिंह लक्ष्मण, विभा शर्मा सीता, आभा शर्मा हनुमान और आरना गुप्ता शबरी की भूमिका में शोभायात्रा में आकर्षण का विशेष केंद्र बनी रही। बकायदा केसरिया और पीली पोशाक में साईं नगर के सभी नर नारी शोभायात्रा में नजर आए। इस अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी के साथ नर्तक दल में कॉलोनी के युवाओं और महिलाओं द्वारा बहुत सुर्खियां बटोरी गई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version