रायपुर। हम सभी के लिए कल का दिन ऐतिहासिक था। अयोध्या धाम में छत्तीसगढ़ के भांजे प्रभु श्री रामलला टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान हुए। भक्तों की लंबी प्रतीक्षा के बाद उनके आराध्य की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ अवसर आया है।

इस अवसर पर ग्राम फुण्डहर के चंडी चौक में 2100 दीपक प्रज्जवलित कर बड़ी स्क्रीन पर अयोध्या से प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। सुबह से ही गांव की मातृशक्ति, बड़े-बुजुर्ग एवं समस्त सनातनी भाई-बहनों द्वारा प्रभात फेरी निकाले जाने से लेकर प्रभु श्रीराम जी के अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को फुण्डहर स्तर पर धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

रामदरबार के रूप में भगवान की मूर्ति को रखा गया था। जिस हेतु विशेष साज-सज्जा किया गया। संध्या समय में महाआरती एवं प्रसादी वितरण के साथ खूब आतिशबाजी, जिससे गांव में दीवाली का माहौल बना हुआ था। रात्रि में रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गांव के सनातनी भाई-बहन रात भर प्रभु श्रीराम के भजनों में झूमते रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version