वॉलीबाल प्रतियोगिता : परिवहन स्पार्टन एवं बाहुबली की टीम सेमीफाइनल में

नवा रायपुर. नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक कमल वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताते कि इस वर्ष एनवीएल टूर्नामेंट में विभिन्न विभागाध्यक्ष कार्यालय एवम् मंत्रालय से 60 टीमों ने शामिल होकर हर मुकाबला को रोमांचक बना दिया है। उन्होंने आगे बताया कि एन.पी.एल. क्रिकेट प्रतियोगिता नया रायपुर के आयोजन में आज चार मैच खेले गए। पहला मैच अरपा फाइटर और जल संसाधन के बीच खेला गया ।जिसमे जल संसाधन की टीम टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और अरपा फाइटर की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 41 रन ही बना सकी। 42 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जल संसाधन की टीम लक्ष्य को आसानी से 3.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर पार कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे राव जिन्होंने 3 रन देकर 2 विकेट चटकाए और 17 रन की पारी खेली और जल संसाधन को मैच जीता दिया। दूसरा मैच संचालनालय आदिम जाति कल्याण विभाग और पीएचक्यू के बीच मैच खेला गया। जिसमे पीएचक्यू की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और आदिम जाति को पहले बैटिंग का न्यौता दिया। इस प्रकार आदिम जाति की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 7 विकेट खोकर मात्र 45 रनो का लक्ष्य दिया। 45 रन के लक्ष्य के जवाब में पीएचक्यू की टीम ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए लक्ष्य को 7.3 ओवर में हासिल कर लिया।पीएचक्यू की ओर से मैन ऑफ द मैच रहे शैलेश, जिन्होंने 19 रन की पारी खेली और 2 विकेट निकाले और अपनी टीम को जीत दिला कर सेमी फाइनल में प्रवेश कराया। तीसरा मैच वाणिज्य कर जीएसटी और संचालनालय ग्रामोद्योग विभाग के बीच हुआ। जिसमें ग्रामोद्योग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस प्रकार ग्रामोद्योग की टीम पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 54 रनो का लक्ष्य रखा। 54 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएसटी की टीम बहुत अच्छा खेल का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को 7.4 ओवर में 3 विकेट नुकसान पर हासिल कर लिया।जीएसटी की ओर से कामेश्वर देव ने 21 रन की पारी खेली और मैन आफ द मैच होकर अपने टीम को सेमी फ़ाइनल में प्रवेश कराया। चौथा मैच रायपुर पुलिस बल और एनएचएम के बीच खेला गया जिसमें एनएचएम की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इस प्रकार एनएचएम की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 63 रन का लक्ष्य दिया। इस स्कोर का पीछा करने उतरी टीम रायपुर पुलिस बल इस रोमांचक मैच में अपनी चौथी जीत दर्ज कराई । इस मैच को जीतने में रायपुर पुलिस बल की 5 विकेट गिर गए थे और लक्ष्य को 5.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे मोहन जिन्होंने कुल 26 रन की पारी खेली और अपनी टीम को सेमी फाइनल में ले गई। इस तरह एनपीएल के सेमी फाइनल में पीएचक्यू, जीएसटी और रायपुर पुलिस बल ने शानदार प्रदर्शन कर जगह बनाई।। नवा रायपुर प्रीमियर लीग के अंतर्गत खेल गए वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहला मैच बाहुबली एवं ट्राइबल के मध्य खेला गया।बाहुबली 2=0 से विजेता रहा।दूसरा मैच परिवहन स्पार्टन और स्कूल शिक्षा के मध्य खेला गया।परिवहन स्पार्टन 2=0 से विजेता रहा।तीसरा मैच बाहुबली एवम् स्कूल शिक्षा के मध्य खेला गया।बाहुबली 2=1 से विजेता रहा।चौथा मैच परिवहन स्पार्टन एवं बाहुबली के मध्य खेला गया।परिवहन स्पार्टन 2=0 से विजेता रहा।पांचवा मैच स्कूल शिक्षा एवं परिवहन स्पार्टन के मध्य खेला गया।परिवहन स्पार्टन 2=0 से विजेता रहा।छठा मैच स्कूल शिक्षा एवम् ट्राइबल विभाग के मध्य खेला गया।ट्राइबल 2=0 से विजेता रहा। इस प्रकार परिवहन स्पार्टन अपने तीनों मैच सीधे सेटों में जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।वही बाहुबली अपने तीन में से 2 मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आज के मैच को सुचारु रूप से संपन्न करवाने मे श्री कमल वर्मा एनपीएल संयोजक, संतोष कुमार वर्मा एनपीएल सह संयोजक,राकेश कुमार, महेंद्र साहू, जय साहू ,श्रीमती जगदीप बजाज,अमित पाटिल , सुरेश ढीढी , डी. डी. तिग्गा, लोकेश वर्मा, संदीप साहू,जी. आर. परसे ,गालव चंद्राकर,महेश्वर परीदा,विष्णु पाटेकर,प्रेषक साहू, रमन साहू, चेतन कंड्रा,नसीब बंजारे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version