नवा रायपुर। विभागाध्यक्ष कार्यालय, इंद्रावती भवन के विभिन्न विभागों में लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए भवन में भय एवं सन्नाटा छाया हुआ है। शासन के आदेश से स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन दिवसीय जांच शिविर आयोजित किया गया था। शिविर के प्रथम चरण में ऐसे अधिकारियों- कमचारियों की जांच हेतु पंजीयन कराया गया जो कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए हो, ऐसे शासकीय सेवक जो सर्दी, खांसी एवं बुखार से पीडि़त हो एवं जिनकी उम्र 55 वर्ष से ऊपर हो। ऐसे 240 शासकीय सेवकों ने जांच हेतु पंजीयन कराया गया जिसमें से 227 कर्मचारियों एवं अधिकारियों की जांच की गई। सरकार के सामने जो रिपोर्ट आई है उसके अनुसार भवन में अब तक लगभग 70 शासकीय सेवक संक्रमित हो चुके है। इसके साथ ही दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।

संयुक्त मोर्चा ने कलेक्टर के आदेश दिनांक 20/8 की कंडिका 6 का हवाला देते हुए कोरोना चैन को तोडऩे के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए 14 दिन इंद्रावती भवन रखने की लिखित सूचना सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को दी है। मोर्चा के पदाधिकारी संक्रमितों की संख्या सहित विस्तृत जानकारी राखी थाना, नवा रायपुर एवं पुलिस अधीक्षक रायपुर को भी दी है। कलेक्टर रायपुर से एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंटकर इंद्रावती भवन को कंटेनमेंट जोन घोषित करने ज्ञापन सौंपे।

उक्त प्रतिनिधि मंडल में कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक, विजय झा प्रांतीय प्रवक्ता छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, मोर्चा के जितेंद्र ठाकुर, संतोष वर्मा, अमोद श्रीवास्तव शामिल थे। मोर्चा ने सचिव सामान्य प्रशासन को विस्तृत जानकारी देते हुए तत्काल हस्तक्षेप कर इंद्रावती बंद कराने की मांग की है, यदि शासन इस संवेदनशील मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेगी तो मोर्चा बुधवार को उग्र प्रदर्शन करेगी। प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा ने सरकार से विशेष कोरोना अवकाश योजना लागू करने की मांग की है। इसके तहत 55 वर्ष से अधिक, शुगर, बीपी जैसे गंभीर बीमारी से पीडि़त कोई शासकीय सेवक अवकाश पर जाना चाहते है तो उनके अवकाश को नो वर्क नो पे के आधार पर स्वीकृत किया जाए एवं इस अवधि को किसी अन्य अवकाश के साथ समायोजन नहीं किया जाए। प्रदेश के अन्य शासकीय सेवक भी यदि इस योजना से जुडऩा चाहे तो उन्हें भी शामिल किया जाए। इस योजना से सरकार के ऊपर वेतन मद में अतिरिक्त भार भी नहीं पड़ेगा।

संयुक्त मोर्चा की ओर से जारी बयान में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमल वर्मा, छत्तीसगढ़ विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र सिंह ठाकुर, सीएल शर्मा, नंदलाल चौधरी, अमोद श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, सत्येन्द्र देवांगन, पुरूषोत्तम पमनानी, आलोक वशिष्ट, सुरेश ढीढी, सलीम खान, अनिल देवांगन, जयंत यादव आदि शामिल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version